Click Here
Click Here
Click Here

होली पर दो दिनों तक बंद रहेगी कूरियर सेवा

रांची. झारखंड कूरियर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य...

रांची. झारखंड कूरियर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से होली के अवसर पर अवकाश को लेकर चर्चा की गई.

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि होली के उपलक्ष्य में सभी कूरियर कंपनियां दिनांक 3 मार्च (मंगलवार) और 4 मार्च (बुधवार) को बंद रहेंगी. इस प्रकार होली पर कूरियर सेवाएं दो दिन पूर्णतया बंद रहेंगी.

निकाय चुनाव विजेताओं को दी बधाई

बैठक में अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने झारखंड के निकाय चुनावों में विजयी सभी मेयर/अध्यक्षों, पार्षदों को बधाई दी. साथ ही सभी नागरिकों से होली का पर्व उत्साह, उमंग और सद्भाव के साथ मनाने की अपील करते हुए शुभकामनाएं दीं.

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में प्रदीप राजगढ़िया, सुरेश शर्मा, दीपक कुमार पंकज, गंगेश ठाकुर, सिकदर विजेता, पप्पू, त्रिपुरारी मिश्रा, अमरेंद्र, राजीव सिंह, अशोक मुरारका सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *