रांची: मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलरी दुकान में लूटकांड का 10 घंटे में खुलासा हो गया. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही लूटे गए चांदी के जेवरात को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. गौरतलब है कि मंगलवार की देर शाम हुई है. जानकारी के अनुसार तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चार अपराधी दुकान में दाखिल हुए. दुकान में घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर वहां मौजूद कर्मियों को डराया-धमकाया और लूटपाट शुरू कर दी. अपराधियों ने दुकान से लगभग एक किलो चांदी के जेवरात और गल्ले में रखे दस हजार रुपये नगद लूट लिए.
रांची: मोरहाबादी में ज्वेलरी दुकान में लूटकांड का 10 घंटे में खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार
रांची: मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलरी दुकान में लूटकांड का 10 घंटे में खुलासा हो गया. एसपी राकेश रंजन...
सम्बंधित ख़बरें
