रांची: आवारा कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर, 2.28 करोड़ से चंदवे तालाब का होगा विकास

Ranchi: रांची नगर निगम शहर में आवारा कुत्तों की समस्या और तालाबों के संरक्षण को लेकर काम कर रहा है. नगर आयुक्त...

Ranchi: Shelter to be built for stray dogs; Chandwe Pond to be developed at a cost of ₹2.28 crore.

Ranchi: रांची नगर निगम शहर में आवारा कुत्तों की समस्या और तालाबों के संरक्षण को लेकर काम कर रहा है. नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने आज बड़गई में बनने वाले पशु केंद्र और कांके रोड स्थित चंदवे तालाब का निरीक्षण किया.

बड़गई में बनेगा कुत्तों का केंद्र

बड़गई में 2.10 करोड़ रुपये की लागत से आवारा कुत्तों के लिए पशु आश्रय और नसबंदी केंद्र बनाया जाएगा. यहां कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और इलाज किया जाएगा. इससे आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने और रेबीज जैसी बीमारियों से बचाव में मदद मिलेगी. नगर आयुक्त ने अधिकारियों को केंद्र का टेंडर जल्द निकालने और काम समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

Ranchi: Shelter to be built for stray dogs; Chandwe Pond to be developed at a cost of ₹2.28 crore.

शेल्टर होम में अलग-अलग व्यवस्था

केंद्र के लिए चिन्हित जमीन के बाकी हिस्से में डॉग शेल्टर होम बनाने की भी योजना है. यहां आक्रामक कुत्तों, सामान्य आवारा कुत्तों और रेबीज से प्रभावित कुत्तों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर जागरूकता अभियान, छात्रों को दी गई ECINET ऐप की जानकारी

2.28 करोड़ से बदलेगा चंदवे तालाब

नगर आयुक्त ने कांके रोड के वार्ड नंबर-1 स्थित चंदवे तालाब का भी निरीक्षण किया. तालाब के विकास के लिए 2.28 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. इस पैसे से तालाब की मरम्मत, घाट, चलने के लिए रास्ता, बाउंड्री और हरियाली का काम किया जाएगा. नगर निगम तालाब को साफ, सुरक्षित और लोगों के लिए बेहतर बनाने की तैयारी कर रहा है.

तालाब पर कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान तालाब के आसपास अतिक्रमण की भी जांच की गई. अधिकारियों को कब्जे वाले क्षेत्रों की पहचान कर नोटिस देने का निर्देश दिया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *