Click Here
Click Here
Click Here

रांची : 5 जून से शुरू होगी सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग, 10 मई से रजिस्ट्रेशन

Ranchi : छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की एक महत्वपूर्ण बैठक उपाध्यक्ष लुइस टोपनो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सत्र 2026-27 के...

Ranchi : छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की एक महत्वपूर्ण बैठक उपाध्यक्ष लुइस टोपनो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सत्र 2026-27 के सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग एवं बी डिवीजन फुटबॉल लीग के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. निर्णय लिया गया कि सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग का शुभारंभ 5 जून से होगा. इसके लिए टीमों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 मई से शुरू होगी, जबकि फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित की गई है. एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि 25 मई तक जिन टीमों का रजिस्ट्रेशन पूरा होगा, केवल वही टीमें लीग में भाग ले सकेंगी. निर्धारित तिथि के बाद किसी भी टीम की एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें : आदिवासी अस्मिता का सवाल: CM हेमंत सोरेन ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, बोले- बिना सरना कोड अधूरी है जनगणना

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

क्लब रजिस्ट्रेशन सिस्टम पूरा करना अनिवार्य

साथ ही, यह भी तय किया गया कि सुपर डिवीजन लीग में भाग लेने के लिए टीमों का सीआरएस (क्लब रजिस्ट्रेशन सिस्टम) पूरा होना अनिवार्य होगा. बिना सीआरएस पूरी किए किसी भी टीम को प्रतियोगिता में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त करने एवं अन्य जानकारी के लिए इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 6205216893 पर संपर्क कर सकती हैं. बैठक में चेयरमैन नसीम अख्तर, महासचिव आसिफ नईम, एचओआर फरीद खान, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, संयुक्त सचिव लाल आरएन नाथ शाहदेव, सदस्य आरके सेनापति सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : लोहरदगा : धीरज साहू ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार, पूर्व सांसद को झारखंड प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में किया गया है शामिल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *