रांची में विकास की नई पहल: तालाब और आश्रय गृह के जीर्णोद्धार का शिलान्यास

Ranchi: शहर के समग्र विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में रांची नगर निगम ने एक अहम कदम उठाया है....

Ranchi: शहर के समग्र विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में रांची नगर निगम ने एक अहम कदम उठाया है. आज वार्ड संख्या 37 में दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर महापौर रोशनी खलखो और सांसद सह केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने संयुक्त रूप से कार्यों की आधारशिला रखी.

तालाब जीर्णोद्धार और आश्रय गृह पुनर्निर्माण की योजना

पहली योजना के तहत न्यू कॉलोनी, जगन्नाथपुर बस्ती स्थित तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण उपलब्ध हो सकेगा. वहीं दूसरी योजना में श्री जगन्नाथपुर मंदिर के समीप स्थित आश्रय गृह का पुनर्निर्माण किया जाएगा, जो जरूरतमंद और निराश्रित लोगों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक ठिकाना बनेगा.

ALSO READ: रांची : 5 जून से शुरू होगी सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग, 10 मई से रजिस्ट्रेशन

जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि नगर निगम लगातार शहर की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के पूरा होने से न सिर्फ इलाके की तस्वीर बदलेगी, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा.

इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने भी नगर निगम की पहल की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर रांची को एक विकसित और सुव्यवस्थित शहर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *