Ranchi : राजधानी रांची में चर्चित The Titos Restaurant फायरिंग और हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी और शूटर सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि मामला 27 दिसंबर 2025 का है, जब रेस्टोरेंट मालिक राजकुमार गोप से इंटरनेट कॉल के जरिए 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. पैसे नहीं देने पर 7 मार्च 2026 को रेस्टोरेंट में फायरिंग कराई गई, जिसमें एक स्टाफ की गोली लगने से मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें : गरीब-गुरबों को रहने का आवास नहीं, सीएम बनाएंगे शीश महल : आदित्य साहू
मामले की छानबीन के लिए एसआईटी का हुआ था गठन
घटना के बाद रांची पुलिस ने एसआईटी का गठन कर जांच शुरू की. पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मुख्य शूटर की पहचान सचिन यादव के रूप में हुई. लगातार छापेमारी के बाद 28 मार्च 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
ये भी पढ़ें : झारखंड: वर्दी में भोजपुरी गाने पर थिरकीं महिला पुलिस पदाधिकारी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
देसी कट्टा, जिंदा कारतूस बरामद
गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ हत्या, लूट व आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं. मामले में आगे की जांच जारी है.
