Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : रामनवमी-ईद में सहयोग के लिए हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग सम्मानित, हुसैनाबाद पुलिस की अनूठी पहल

Palamu: पलामू जिला के हुसैनाबाद में रामनवमी धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान पलामू पुलिस ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुदृढ़...

Palamu: पलामू जिला के हुसैनाबाद में रामनवमी धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान पलामू पुलिस ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था की थी. वहीं हुसैनाबाद पुलिस ने अनूठी पहल करते हुए रामनवमी में सहयोग करने के लिए हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों को सम्मानित किया. बता दें कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान पूरे शहर में भव्य प्रदर्शन किया गया. इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, नवदेवी दुर्गा, नरसिंह अवतार एवं भक्त प्रह्लाद की झांकियां प्रस्तुत की गईं. वहीं दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने तलवारबाजी, लाठी एवं आत्मरक्षा का शानदार प्रदर्शन किया. समिति के सदस्यों ने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफल बनाया, जिसकी प्रशासन ने सराहना की.

ये भी पढ़ें : साहस का सफर: 7800 किमी के लक्ष्य के साथ देश नाप रही हैं साइक्लिस्ट आशा मालवीय

आमलोगों के सहयोग से बेहतर पुलिसिंग संभव : थाना प्रभारी

रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस. मोहम्मद याकूब के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने थाना परिसर में रामनवमी महासमिति एवं मुस्लिम समुदाय के मुहर्रम कमेटी के प्रबुद्ध एवं गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया. इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध लोगों की जिम्मेदारी और सहयोग से ही बेहतर पुलिसिंग संभव हो पाती है. उन्होंने कहा कि यहां की रामनवमी पूजा एवं भव्य जुलूस अत्यंत सराहनीय रहा. साथ ही बीते सप्ताह ईद का पर्व भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. दोनों समुदायों के लोगों ने प्रशासन को सहयोग कर आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत किया है, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं.

ये भी पढ़ें : अप्रैल 2026 में कौन से व्रत और त्योहार हैं आने वाले? अभी जानें सारी खास तारीखें!

मौके पर गणमान्य लोग रहे मौजूद

मौके पर रामनवमी महासमिति के संरक्षक दिनेश प्रसाद कश्यप, संयोजक आलोक नाथ केशरी तथा मुस्लिम समाज से एजाज खान उर्फ छेदी खान, तक्की हुसैन रिजवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. वहीं महासमिति के पदाधिकारियों में राकेश कुमार तिवारी, संतोष कश्यप, डिक्कू कश्यप, पंकज गुप्ता, राहुल केशरी, गौतम काश्यकार, शंभु प्रसाद एवं पत्रकार गौतम पटेल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस दौरान पुअनि मुकेश कुमार, के.के. पांडेय, श्रीनिवास शर्मा, अजय बैठा, अजित सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कालिका पासवान सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *