Click Here
Click Here
Click Here

रांची: कव्वाली जंगल से एक युवक का शव बरामद, पुलिस कर रही जांच

रांची: जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के कव्वाली जंगल से पुलिस ने रविवार को एक युवक का शव बरामद किया है. मृतक...

Rahul kumar
मृतक की फाइल फोटो

रांची: जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के कव्वाली जंगल से पुलिस ने रविवार को एक युवक का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान लोवाडिह के महावीर कालोनी के रहनेवाले महेन्द्र साव के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई. मृतक के पिता महेन्द्र साव ने बताया कि राहुल सुबह लगभग दस बजे घर से निकला था, दोपहर दो बजे उसने पिता महेन्द्र के मोबाईल पर कॉल कर बताया कि किसी ने उसको जबरदस्ती कव्वाली के मरासिल्ली पहाड़ पर लेजाकर कुछ खिला कर उसे बेसुध कर दिया है और उसकी जेब से आठ हजार रूपये निकाल लिए है.

पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया शव

घटना की जानकारी मिलते ही पिता महेन्द्र अपने सहयोगी के साथ राहुल को ढूंढने मरासिल्ली पहाड पहुंचे, राहुल के नहीं मिलने पर परिजनों ने नामकुम पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर कव्वाली जंगल पहुंची, जहां राहुल का शव पड़ा था. पुलिस ने बताया कि राहुल का शव औंधे मुह पड़ा था उसके मुंह से खून निकला हुआ था. पुलिस ने शव को जब्त का पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है. मौके पर फोरेंसिक टीम भी भेजी गयी है.

यह भी पढ़ें: चांडिल हाटतोला बजरंग दल की विसर्जन जुलूस, करतबों ने बांधा समां

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *