Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

5 अगस्त को हर बूथ पर जारी होगी रांची की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, मतदाता जरूर जांच लें अपना नाम

Ranchi: रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बुधवार, 5 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा. भारत निर्वाचन आयोग...

Ranchi's draft voter list will be released at every booth on August 5th; voters must check their names.

Ranchi: रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बुधवार, 5 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा. भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी. जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर सूची में दर्ज नाम और अन्य जानकारी की जांच करने की अपील की है. ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र पर संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मौजूद रहेंगे. वे मतदाताओं को सूची देखने, जानकारी प्राप्त करने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने में मदद करेंगे. इस दौरान हर बूथ पर एएसडीडी (ASDD) सूची भी प्रदर्शित की जाएगी. इसमें ऐसे मतदाताओं का विवरण होगा, जो अनुपस्थित हैं, दूसरे स्थान पर चले गए हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिनके नाम एक से अधिक जगह दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें: JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में सीआईडी का बड़ा एक्शन: तीन और आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर TDPL निदेशक समेत 3 से दिनभर पूछताछ

DC की अपील- त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने में करें सहयोग

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने नाम, पता, उम्र, लिंग और अन्य विवरण की अच्छी तरह जांच करें. यदि किसी प्रकार की गलती मिले तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर दावा या आपत्ति दर्ज कराएं, ताकि अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले उसमें सुधार किया जा सके. जिला प्रशासन ने कहा है कि मतदाताओं के सहयोग से ही त्रुटिरहित और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार की जा सकेगी, इसलिए सभी पात्र मतदाता 5 अगस्त को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर सूची का सत्यापन जरूर करें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *