Click Here
Click Here
Click Here

12 करोड़ से रांची की सड़कों का होगा कायाकल्प, राजधानी की 67 महत्वपूर्ण सड़कें होंगी चकाचक

Ranchi: राजधानी रांची के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. जल्द ही शहर की मुख्य और संपर्क सड़कों की तस्वीर बदलने...

Ranchi's roads
Ranchi's roads to undergo a makeover worth ₹12 crore

Ranchi:  राजधानी रांची के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. जल्द ही शहर की मुख्य और संपर्क सड़कों की तस्वीर बदलने वाली है. पथ निर्माण विभाग, रांची पथ प्रमंडल ने शहर की 67 प्रमुख सड़कों और पुलों की साधारण मरम्मत एवं जीर्णोद्धार का निर्णय लिया है. इसके लिए विभाग ने प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विभागीय जानकारी के अनुसार, इस पूरी परियोजना पर लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस राशि से शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़कों की पैच रिपेयरिंग, साइन बोर्ड लगाने, पेंटिंग और नाली निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे.

इन प्रमुख सड़कों की बदलेगी तस्वीर

विभाग की सूची में रांची के लगभग सभी प्रमुख इलाके शामिल हैं.

पॉश इलाकों पर विशेष फोकस: रिम्स बिजली चौक से चेशायर होम रोड और टैगोर हिल रोड (दिव्यायन मोड़ से रिम्स रोड) की मरम्मत पर सबसे अधिक 50-50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा रतन टॉकीज से सर्कुलर रोड और रेडियम रोड की भी मरम्मत होगी.

एयरपोर्ट और स्टेडियम रोड: बिरसा चौक से बिरसा राजपथ, जेएससीए स्टेडियम से धुर्वा बस स्टैंड और एजी मोड़ से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक की सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा. वहीं एयरपोर्ट से कुटियातु रोड की मरम्मत पर 25 लाख रुपये खर्च होंगे.

प्रमुख चौक-चौराहे: सहजानंद चौक से कडरू रोड, कडरू डायवर्शन, काथल मोड़ से अरगोड़ा चौक और सहजानंद चौक से हरमू चौक तक की सड़कों की मरम्मत होगी. हरमू चौक से मुक्ति धाम और रानी सती मंदिर से हरमू रोड (वाया पहाड़ी मंदिर) तक की सड़कें भी संवारी जाएंगी.

बस स्टैंड और स्टेशन कनेक्टिविटी: आईटीआई बस स्टैंड से सेंट फ्रांसिस स्कूल, बिरसा मुंडा बस स्टैंड रोड और कडरू चौक से रांची रेलवे स्टेशन तक की सड़कों की मरम्मत की जाएगी. साथ ही कडरू आरओबी की रंगाई-पुताई भी होगी.

नाली और अन्य कार्य: सर्जना चौक से डांगरा टोली चौक तक रांची-मुरी रोड पर नाली निर्माण और मरम्मत पर करीब 48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा विभिन्न सड़कों पर रोड फर्नीचर, जैसे साइन बोर्ड आदि भी लगाए जाएंगे.

45 से 150 दिनों में पूरा होगा काम

सड़कों की स्थिति और कार्य की प्रकृति को देखते हुए विभाग ने अलग-अलग समय सीमा तय की है. अधिकांश सड़कों की मरम्मत 45 से 90 दिनों के भीतर पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं नाली निर्माण जैसे बड़े कार्यों के लिए 120 से 150 दिनों का समय निर्धारित किया गया है. विभाग को उम्मीद है कि इस पहल के बाद आने वाले समय में रांचीवासियों को गड्ढा मुक्त, सुरक्षित और बेहतर सड़कें मिलेंगी.

ALSO READ: ‘Lock Upp 2’: आकांक्षा चमोला के खुलासे के बाद शो में पहुंचे गौरव, प्रोमो हुआ वायरल

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *