Newswave Desk: इन दिनों रियलिटी शो ‘Lock Upp 2’ की वायरल कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. शो के प्रीमियर एपिसोड में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया था. आकांक्षा ने बताया कि उनका और गौरव का तलाक का मामला चल रहा है और वह पिछले एक साल से पति से अलग रह रही हैं.
शादी से पहले वह बायसेक्सुअल थीं: आकांक्षा चमोला
साथ ही आकांक्षा ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनका और गौरव का साथ में कोई भविष्य है. बताया कि गौरव बच्चे चाहते हैं, लेकिन वह मां नहीं बनना चाहतीं. इसके अलावा उन्होंने यह भी खुलासा किया कि शादी से पहले वह बायसेक्सुअल थीं और लड़कियों की ओर आकर्षित होती थीं. इन्हीं तलाक की खबर के बीच शो में गौरव खन्ना की एंट्री होने वाली है. ‘लॉकअप’ के नए प्रोमो में गौरव बतौर गेस्ट नजर आते हैं. उन्हें देखते ही आकांक्षा हैरान रह जाती हैं और भावुक होकर उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं.

प्रोमो में गौरव मुस्कुराते हुए कहते है…
प्रोमो में गौरव मुस्कुराते हुए आकांक्षा से कहते हैं, “बैंड बजा दी तूने.” इसके बाद होस्ट फराह खान बताती हैं कि शो में विजिटिंग ऑवर्स शुरू हो गए हैं और पहले मेहमान के तौर पर गौरव खन्ना पहुंचे हैं. गौरव की एंट्री भी काफी दमदार अंदाज में होती है. वह एक शेर सुनाते हैं, “एक समंदर है जो काबू में है मेरे, एक कतरा है जो मुझसे संभाला नहीं जाता. एक उम्र बितानी है उसके बगैर, पर एक लम्हा है जो मुझसे गुजारा नहीं जाता.”
View this post on Instagram
अब दर्शकों की नजर इस इमोशनल मुलाकात पर टिकी है. हालांकि, दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. सूत्रों के मुताबिक, यह पल गौरव और आकांक्षा दोनों के लिए काफी भावुक रहा. दोनों हमेशा अपने रिश्ते को निजी रखने की कोशिश करते रहे, लेकिन अब उनकी शादी में आई दरार सबके सामने आ चुकी है.
ALSO READ: ‘Lock Upp 2’ में होगी गौरव खन्ना की एंट्री? जानिए वायरल खबर की सच्चाई


