Click Here
Click Here
Click Here

नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर निकली भर्ती, 44,900 रुपये तक शुरुआती वेतन

News Wave Desk: अगर आप नर्सिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बेहतरीन अवसर है....

News Wave Desk: अगर आप नर्सिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बेहतरीन अवसर है. उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (UKMSSB) ने नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू हो चुकी है.

इतना मिलेगा वेतन

इस भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में की जाएगी. चयन होने पर उम्मीदवारों को लेवल-7 पे स्केल के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा. इसके अलावा सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है—

  • GNM
  • B.Sc Nursing
  • B.Sc (Hons) Nursing
  • Post Basic B.Sc Nursing

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें.

Read Also: आंध्र प्रदेश : बंगाल की खाड़ी से 7 मछुआरे लापता, मौसम खराब होने पर लौटने की मिली थी चेतावनी 

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.

add1

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले ukmssb.org की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी की जांच कर लें.
  • आवेदन सफल होने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *