Click Here
Click Here
Click Here

रांची में एनीमिया मुक्त भारत अभियान की समीक्षा, AEBAS पोर्टल पर नियमित उपस्थिति अपलोड करने का निर्देश

Ranchi: सिविल सर्जन कार्यालय में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम और AEBAS (आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली) पोर्टल के सफल संचालन को लेकर...

Ranchi: सिविल सर्जन कार्यालय में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम और AEBAS (आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली) पोर्टल के सफल संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता डॉ. प्रभात कुमार ने की.

कई अधिकारी रहे मौजूद 

बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, क्षेत्रीय समन्वयक श्वेता वर्मा, UNICEF की अन्नपूर्णा, Evidence Action के नीरज समेत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक और संबंधित कर्मी मौजूद रहे.

मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर जोर 

बैठक का मुख्य उद्देश्य एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत चल रही गतिविधियों की समीक्षा, प्रगति का आकलन और आगामी कार्ययोजना को मजबूत बनाना था. इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया.

AEBAS और HMIS पोर्टल को लेकर निर्देश 

सिविल सर्जन ने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति और विवरण AEBAS पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड किया जाए, ताकि वेतन भुगतान और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे. साथ ही सभी अधिकारियों को समय पर HMIS पोर्टल पर डाटा अपलोड करने और RI माइक्रोप्लान जल्द जमा करने के निर्देश दिए गए.

ALSO READ: 46 झारखंड बटालियन एनसीसी में ग्रुप कमांडर का आगमन: संवाद, मार्गदर्शन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *