Click Here
Click Here
Click Here

घायल मोर का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू, कुत्ते के हमले में हुआ था घायल

Giridih:वन प्रमंडल पदाधिकारी, पूर्वी वन प्रमंडल गिरिडीह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन क्षेत्र पदाधिकारी, गिरिडीह वन प्रक्षेत्र के नेतृत्व...

Giridih:वन प्रमंडल पदाधिकारी, पूर्वी वन प्रमंडल गिरिडीह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन क्षेत्र पदाधिकारी, गिरिडीह वन प्रक्षेत्र के नेतृत्व में गठित टीम ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम टाटोकियारी टोला बुधवाडीह में शुक्रवार को घायल मोर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया. जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी राजेश साह के बाड़ी में मोर घायल अवस्था में पाया गया. बताया गया कि कुत्ते के हमले में मोर के पंख के कुछ हिस्सों में चोट लग गई थी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसके उपचार की व्यवस्था की.

वन विभाग द्वारा वैटनरी डॉक्टर श्री धीरज कुमार, गिरिडीह से संपर्क कर मोर का इलाज कराया गया. विभाग ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी वन्यजीव के घायल अथवा असहाय अवस्था में मिलने पर इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि समय पर उसका रेस्क्यू और उपचार किया जा सके.

AlsoRead:रांची में एनीमिया मुक्त भारत अभियान की समीक्षा, AEBAS पोर्टल पर नियमित उपस्थिति अपलोड करने का निर्देश

add1

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *