Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) की बेशकीमती जमीन की अवैध खरीद-बिक्री और कब्जे से जुड़े मामले में आरोपी सुमित्रा बड़ाइक झारखंड हाईकोर्ट पहुंची है जहां उन्होंने अग्रिम जमानत की मांग की है. जहां हाईकोर्ट के न्यायाधीश अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए अगली तारीख 9 जुलाई तय की है. आपको बताते चले कि मामले में ACB की विशेष अदालत ने पिछले 21 मई को सुमित्रा बड़ाईक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है जिसके बाद वो हाइकोर्ट पहुंची है.
क्या है पूरा मामला?
सुमित्रा बड़ाईक पर आरोप है रिम्स की लगभग 9.65 एकड़ सरकारी जमीन कि उन्होंने बड़ाईक परिवार के नाम पर जमीन की फर्जी वंशावली बनाकर उसे अवैध तरीके से बिल्डरों को बेचा. जहां मकान और अपार्टमेंट बने. हालांकि हाईकोर्ट की सख्ती के बाद उसे अवैध घोषित किया गया वही बुलडोजर कार्रवाई भी हुई. इस मामले में बिल्डरों, राजस्व कर्मचारी की मिलीभगत पाई गई. कई आरोपी जेल में है और उनकी जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी है.



