बालू की लूट: झारखंड में अवैध कारोबार के खिलाफ आंदोलन की पुकार, बाबूलाल मरांडी ने की सख्त कार्रवाई करने की मांग  

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ व्यापक आंदोलन की आवश्यकता पर बल दिया है....

बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ व्यापक आंदोलन की आवश्यकता पर बल दिया है.  उनका कहना है कि यह अवैध कारोबार राज्य में एक गंभीर सामाजिक और आर्थिक संकट का रूप ले चुका है, जिससे आम जनता आर्थिक रूप से शोषित हो रही है और पर्यावरण को भी अपूरणीय क्षति पहुंच रही है.

बालू की कीमत कई गुना बढ़ रही 

मरांडी ने कहा कि नदियों से कुछ ही किलोमीटर की दूरी तय करते ही बालू की कीमत कई गुना बढ़ जा रही है, जो कि एक गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने आरोप लगाया कि संसाधन राज्य का हो, मेहनत मजदूर की हो, लेकिन मुनाफा बिचौलियों, माफियाओं, थानेदार, डीसी, एसपी और मुख्यमंत्री की जेब में जा रहा है.

की सख्त कार्रवाई करने की मांग  

उन्होंने ईडी के निदेशक झारखंड से राज्य में चल रहे अवैध बालू कारोबार पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.  मरांडी ने कहा कि बालू घाटों की पारदर्शी नीलामी और ग्राम सभा के माध्यम से ही झारखंड में सस्ते बालू की पहुँच सुनिश्चित की जा सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *