सरायकेला: तिरुलडीह के डांटम जंगल में 5 हजार CFT अवैध बालू जब्त, प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Seraikela: तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की. कुकड़ू अंचल प्रशासन...

Seraikela: तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की. कुकड़ू अंचल प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने डांटम जंगल में छापेमारी कर करीब 5 हजार CFT अवैध बालू जब्त किया. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कुकड़ू अंचल अधिकारी और तिरुलडीह थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने डांटम जंगल में कार्रवाई की. टीम को क्षेत्र में अवैध रूप से बालू उत्खनन और भंडारण किए जाने की सूचना मिली थी. छापेमारी के दौरान जंगल में एक स्थान पर बड़ी मात्रा में बालू जमा पाया गया. जांच के बाद प्रशासन ने करीब 5 हजार CFT बालू जब्त कर लिया.

अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप

प्रशासन की कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है. कार्रवाई की भनक लगते ही कई लोगों के मौके से फरार होने की बात सामने आई है.

अवैध उत्खनन पर प्रशासन सख्त

प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध बालू उत्खनन, भंडारण और परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों के अनुसार, जब्त बालू के मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. साथ ही अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में निगरानी और छापेमारी आगे भी जारी रहेगी.

लोगों से सूचना देने की अपील

प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध बालू उत्खनन, भंडारण या परिवहन की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या अंचल कार्यालय को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

ALSO READ: सरायकेला: सर्पदंश पर झाड़-फूंक नहीं, तुरंत CHC जाएं, DC ने की अपील

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *