Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: विभिन्न क्षेत्रों में आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 150 से अधिक लोगों का किया गया सेहत की जांच

Seraikela: डीसी नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर और जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में...

Seraikela: डीसी नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर और जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवा वितरण तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया. खूंटी पंचायत भवन में आयोजित आयुष ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर के दौरान 52 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां दी गई. वहीं गोरांकोचा में आयोजित आयुष ग्राम स्वास्थ्य शिविर में 40 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें पुरुष एवं महिला लाभुक शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: राहुल दुबे गैंग का डिजिटल आतंक: कॉल-मैसेज से रंगदारी, नहीं देने पर बम-गोली की धमकी

छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की भी जांच

इसके अतिरिक्त उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बांकाटी (गोविंदपुर) में 45 से अधिक छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण किया गया. इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों एवं विद्यालयों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, नियमित स्वास्थ्य जांच को प्रोत्साहित करना तथा आयुष पद्धति के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में स्कूली बच्चों को वनरक्षी ने दिया जल-जंगल-जमीन संरक्षण का संदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *