सरायकेला: कपाली में जमीन विवाद को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग, घटनास्थल से खोखा बरामद

Saraikela:चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर मजार के सामने मंगलवार दोपहर फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई....

Saraikela:चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर मजार के सामने मंगलवार दोपहर फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है.

पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे 

जानकारी के अनुसार, इस्लामनगर मजार के पास दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान अचानक गोली चल गई. गोली की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे. राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. सूचना मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है, जिससे फायरिंग की पुष्टि हुई है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मजार के पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

भय का माहौल 

स्थानीय लोगों ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि दिनदहाड़े फायरिंग से क्षेत्र में भय का माहौल है. लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है. कपाली ओपी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश और जमीन विवाद का लग रहा है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जब्त कर लिया गया है. फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात 

फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस दोनों पक्षों से जुड़े लोगों की कुंडली खंगाल रही है.

AlsoRead:हजारीबाग में ब्राउन शुगर का बढ़ता नेटवर्क, युवाओं का भविष्य खतरे में

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *