Saraikela: उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग नियमित रूप से जांच एवं छापेमारी अभियान चला रहा है. इसी क्रम में आज, 25 अगस्त को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खान निरीक्षक द्वारा चौका, चांडिल एवं कंदरबेड़ा क्षेत्र में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान अवैध बालू खनन, भंडारण एवं परिवहन से संबंधित गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ चांडिल थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE-अभय तिवारी ने CGL परीक्षा से एक दिन पहले पत्नी और भाई को रटवाए थे 70 सवालो के जवाब

खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ दी चेतावनी
खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने कहा है की अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच एवं छापेमारी की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी.

