Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

विधायक आवास की ओर बढ़े छात्र, पुलिस-प्रशासन ने रोकने की कोशिश तेज की

Ranchi: विधानसभा घेराव को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों का हुजूम अब विधायक आवास की ओर बढ़ गया है. छात्र अलग-अलग समूहों...

Students Move Towards MLA Residence, Police-Administration Step Up Efforts to Stop Them
Students Move Towards MLA Residence, Police-Administration Step Up Efforts to Stop Them

Ranchi: विधानसभा घेराव को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों का हुजूम अब विधायक आवास की ओर बढ़ गया है. छात्र अलग-अलग समूहों में आगे बढ़ते हुए विधायक आवास की तरफ पहुंच रहे हैं. मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौजूद है और छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है.

जेपीएससी-जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे पहले छात्रों ने कई स्तर की बैरिकेडिंग पार की, जिसके बाद पुलिस की ओर से वाटर कैनन और आंसू गैस का भी प्रयोग किया गया था.

फिलहाल विधायक आवास की ओर छात्रों के बढ़ने से मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है. प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *