Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा में स्कूली वाहनों की जांच अभियान, सुरक्षा नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

Chaibasa: उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान...

Chaibasa: उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो के मार्गदर्शन में गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल के पास मोटरयान निरीक्षक दिलीप कुमार और रवि प्रसाद ने स्कूली बसों और विद्यार्थियों को ले जाने वाले वाहनों की जांच की.

दस्तावेजों की हुई जांच

अभियान के दौरान वाहनों के जरूरी कागजात जैसे बीमा, फिटनेस, टैक्स, प्रदूषण प्रमाण पत्र और परमिट की जांच की गई. साथ ही तय क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को बैठाने यानी ओवरलोडिंग पर विशेष नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई.

सुरक्षा मानकों की जांच

जांच के दौरान स्कूली वाहनों में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा तय सुरक्षा मानकों का भी पालन देखा गया. इसमें बस के आगे-पीछे स्कूल बस या ऑन स्कूल ड्यूटी का अंकन, प्राथमिक उपचार बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, खिड़कियों में जाली, सुरक्षित दरवाजा लॉक, स्कूल का नाम और संपर्क नंबर, तय गति सीमा का पालन, चालक का वैध लाइसेंस, परिचालक की मौजूदगी और विद्यार्थियों की सूची जैसे प्रावधान शामिल हैं.

Also Read: झारखंड के मैट्रिक टॉपर प्रेम के घर पहुंचे आदित्य साहू, 1 लाख देकर बढ़ाया हौसला

नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्कूल प्रबंधन और वाहन मालिक सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करें. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अभिभावकों से भी अपील

जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखें. स्कूल यह सुनिश्चित करें कि उनके सभी वाहन सुरक्षा मानकों के अनुरूप हों. वहीं अभिभावक भी बच्चों के परिवहन में उपयोग हो रहे वाहनों की सुरक्षा और वैधता की जानकारी जरूर लें. सुरक्षित परिवहन से ही बच्चों का सुरक्षित भविष्य तय होता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *