Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में SDO ने किया SIR-2026 कार्य का निरीक्षण

Chakradharpur: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत शुक्रवार को पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा...

Chakradharpur SDO
कार्य का निरीक्षण करते SDO

Chakradharpur: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत शुक्रवार को पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ने बंदगांव प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या-17 (पंचायत भवन, चम्पावा) अंतर्गत सोमरा गांव का दौरा कर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया.

समय-सीमा के भीतर अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की. साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को प्रपत्रों के वितरण और संग्रहण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए.

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की, कि वे अपने-अपने बीएलओ से गणना प्रपत्र प्राप्त करें, उसे सावधानीपूर्वक भरें तथा उस पर रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर अंकित कर जल्द से जल्द संबंधित बीएलओ को जमा करें. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में सभी मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक हरिराम बाबू के निधन पर शोक की लहर, कांग्रेस नेताओं ने बताया अपूरणीय क्षति

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *