पलामू में तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम निलंबित, अवैध वसूली मामले में SP कपिल चौधरी की कार्रवाई

Palamu: अवैध रूप से वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों से अवैध वसूली करने के मामले में पलामू के पुलिस अधीक्षक...

तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम निलंबित
तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम निलंबित

Palamu: अवैध रूप से वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों से अवैध वसूली करने के मामले में पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है. SP ने तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 11 मई को तरहसी थाना प्रभारी ने अवैध खनन का आरोप लगाते हुए एक JCB, एक टिपर और एक ट्रैक्टर को जब्त किया था. इसके बाद वाहनों को छोड़ने के एवज में वाहन मालिकों से मोटी रकम की मांग की जाने लगी.

ऑडियो क्लिप और शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

पीड़ित वाहन मालिक के पास थाना प्रभारी द्वारा पैसों की मांग का एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद था. पीड़ित ने इस ऑडियो साक्ष्य के साथ सीधे पलामू SP कपिल चौधरी से मुलाकात कर लिखित शिकायत दर्ज कराई. सूत्रों के मुताबिक, थाना प्रभारी आनंद राम के खिलाफ यह अकेला मामला नहीं था, बल्कि पिछले कुछ समय से उनकी संदिग्ध गतिविधियों और अवैध वसूली को लेकर SP कार्यालय को लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इन शिकायतों और ऑडियो साक्ष्य के प्राथमिक सत्यापन के बाद SP ने कानून व्यवस्था और पुलिस की छवि को बेदाग बनाए रखने के लिए यह बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. पुलिस विभाग के इस कदम से भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया है.

ALSO READ: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में SDO ने किया SIR-2026 कार्य का निरीक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *