सात वाच टॉवर, 1000 पुलिसकर्मी, ड्रोन कैमरा व तीसरी आंख से मेला परिसर की सुरक्षा पर रखी जायेगी नजर

Ranchi : राजधानी में 16 से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाले 10 दिवसीय रथ मेले को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के...

RATH YATRA 2026
AI IMAGE

Ranchi : राजधानी में 16 से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाले 10 दिवसीय रथ मेले को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. गुरुवार से शुरू हो रहे मेले के दौरान पूरे परिसर में सात वॉच टॉवर बनाए गए हैं और करीब 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. सुरक्षा व्यवस्था में रैपिड एक्शन पुलिस (RAP), इको, जैप, जैप-10 की महिला बटालियन, जिला पुलिस, होमगार्ड, एसआईआरबी समेत अन्य बटालियनों के जवान शामिल रहेंगे. सभी वॉच टॉवर 10 दिनों तक शिफ्टवार संचालित होंगे. यहां तैनात पुलिसकर्मियों को दूरबीन भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे पूरे मेला परिसर पर नजर रख सकें.

24 घंटे सक्रिय रहेंगे दो कंट्रोल रूम

पूरे मेला परिसर में बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे (तीसरी आंख) और ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग एसएसपी राकेश रंजन कर रहे हैं, जबकि हटिया डीएसपी नीरज कुमार लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में जुटे हैं. मेला परिसर की सुरक्षा पर पल-पल नजर रखने के लिए दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. पहला निलाद्री भवन और दूसरा मौसीबाड़ी के सामने स्थापित किया गया है. दोनों कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेंगे और इनमें लगे मॉनिटरों के माध्यम से सीसीटीवी फुटेज की लगातार निगरानी की जाएगी.

यातायात व्यवस्था में भी किए गए बदलाव

फायर ब्रिगेड, वज्र वाहन, टियर गैस टीम और रिजर्व सुरक्षा बल को मौसीबाड़ी कंट्रोल रूम के पास स्थित टीवीएस स्कूल परिसर में तैनात किया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके. रथ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर रूट डायवर्ट किया गया है. इसकी जानकारी विभिन्न माध्यमों से लोगों को पहले ही उपलब्ध करा दी गई है.

ALSO READ: सरायकेला: जमीन विवाद में बुजुर्ग से मारपीट का आरोप, पीड़ित का PHC में उपचार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *