सरायकेला: भारी बारिश के बीच चांडिल में मशाल जुलूस, पेपर लीक के विरोध में छात्र-युवाओं ने उठाई आवाज

Saraikela:चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में सोमवार को भारी बारिश के बीच छात्र-युवाओं और स्थानीय लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर पेपर लीक की घटनाओं...

Saraikela:चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में सोमवार को भारी बारिश के बीच छात्र-युवाओं और स्थानीय लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर पेपर लीक की घटनाओं के खिलाफ विरोध जताया. अर्जुन चौक से निकाले गए इस शांतिपूर्ण जुलूस के माध्यम से लद्दाख के शिक्षाविद और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की मांगों का समर्थन किया गया.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

मने आ रहे कथित पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की. साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठाई गई.

बारिश में भी नहीं डिगा प्रदर्शनकारियों का हौसला

मूसलाधार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-युवा और नागरिक हाथों में मशाल लेकर जुलूस में शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की जरूरत है.

दोषियों पर कार्रवाई की मांग 

वक्ताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने सरकार से पेपर लीक मामलों में कड़ी कार्रवाई करने और सोनम वांगचुक की मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

मशाल जुलूस में JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो, जिला अध्यक्ष दीपक महतो, जिला कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान, पूर्व केंद्रीय सदस्य फूलचांद महतो, जिला कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए.

ALSO READ:सिमडेगा: सुरक्षा छोड़ ड्राइविंग करने वाले अंगरक्षकों पर गिरेगी गाज : एसपी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *