सिमडेगा: सुरक्षा छोड़ ड्राइविंग करने वाले अंगरक्षकों पर गिरेगी गाज : एसपी

Simdega: पुलिस अधीक्षक ने न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित अन्य विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा में तैनात अंगरक्षकों को स्पष्ट निर्देश...

Simdega
सुरक्षा छोड़ ड्राइविंग करने वाले अंगरक्षकों पर गिरेगी गाज : एसपी

 Simdega: पुलिस अधीक्षक ने न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित अन्य विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा में तैनात अंगरक्षकों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वे किसी भी परिस्थिति में वाहन चालक की भूमिका नहीं निभाएंगे. उन्होंने कहा कि अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति केवल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए होती है, न कि वाहन चलाने के लिए.

सुरक्षा में लापरवाही पर सख्ती

एसपी ने कहा कि कुछ मामलों में अंगरक्षक अपने मूल दायित्वों का पालन करने के बजाय संबंधित अधिकारियों के वाहन चलाते पाए गए हैं. इससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बढ़ जाती है. इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं.

उल्लंघन पर होगी विभागीय कार्रवाई

जारी आदेश में कहा गया है कि यदि भविष्य में कोई अंगरक्षक वाहन चलाते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध विभागीय नियमों के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही वाहन चलाने के दौरान होने वाली किसी भी दुर्घटना या अप्रिय घटना की व्यक्तिगत जिम्मेदारी संबंधित अंगरक्षक की होगी.

ALSO READ : झारखंड की बिजली ताकत होगी दोगुनी, 2400 मेगावॉट क्षमता बढ़ाने वाली दो बड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *