Newswave Desk: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर एक बार फिर सियासी माहौल गर्म हो गया है. भारत में रह रहीं शेख हसीना ने कहा है कि वह इस साल दिसंबर तक बांग्लादेश लौटना चाहती हैं. उनके इस बयान के बाद छात्र नेता नाहिद इस्लाम ने उन्हें लेकर विवादित टिप्पणी की है.

नाहिद इस्लाम ने क्या कहा?
नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) के कन्वेनर नाहिद इस्लाम ने 3 अगस्त को ढाका में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर शेख हसीना बांग्लादेश लौटती हैं, तो उन्हें एयरपोर्ट से सीधे फांसी के तख्ते तक ले जाया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी समझौते के तहत उनकी वापसी होती है, तब भी आंदोलन जारी रहेगा.

सरकार पर भी साधा निशाना
नाहिद इस्लाम ने कहा कि उनका आंदोलन किसी नेता को सत्ता दिलाने के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, तानाशाही और रंगदारी खत्म करने के लिए था. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बदलने के बाद भी लोगों की समस्याएं कम नहीं हुई हैं. रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार, बिजली और गैस की कमी जैसी परेशानियां अब भी बनी हुई हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन में मारे गए और घायल लोगों के परिवारों की अब तक पर्याप्त मदद नहीं की गई है.

2024 में छोड़ना पड़ा था देश
अगस्त 2024 में छात्रों के नेतृत्व में हुए बड़े आंदोलन के बाद शेख हसीना की 15 साल पुरानी सरकार गिर गई थी. प्रदर्शनकारियों के उनके सरकारी आवास तक पहुंचने के बाद वह हेलीकॉप्टर से बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई थीं. तब से वह भारत में रह रही हैं.
ALSO READ: PLFI से जुड़े शुभम पोद्दार को हाईकोर्ट से बेल, क्रशर पर रंगदारी के लिए गोली चलवाने का था आरोप

