Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में झमाझम बारिश का दौर: गोड्डा में सबसे ज्यादा 175.2 मिलीमीटर वर्षा, अगले 5 दिनों तक जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Ranchi: झारखंड में मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला...

jharkhand weather
Credit:- Google Image

Ranchi: झारखंड में मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई, जबकि एक स्थान पर बहुत भारी बारिश भी रिकॉर्ड की गई.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में सबसे अधिक वर्षा गोड्डा में 175.2 मिलीमीटर दर्ज की गई है. वहीं, तापमान की बात करें तो सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस बहरागोड़ा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया.

मौसम के बड़े बदलाव की वजह

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मॉनट्रफ औसत समुद्र तल से अनूपगढ़, दिल्ली, शाहजहांपुर, बस्ती, छपरा होते हुए पूर्व की ओर नागालैंड की तरफ गुजर रहा है. इसके अलावा, दक्षिण उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम बिहार के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसके प्रभाव से राज्य में लगातार बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं.

अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

• 04 अगस्त: सामान्यतः आसमान में बादल छाए रहेंगे और अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघगर्जन की प्रबल संभावना है.
• 05 और 06 अगस्त: राज्य के लगभग सभी स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
• 07 और 08 अगस्त: राज्य के अनेक हिस्सों में बादलों का डेरा रहेगा और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का दौर जारी रहेगा.
• 09 और 10 अगस्त: 9 और 10 अगस्त को भी आंशिक से सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे तथा कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
वज्रपात और भारी बारिश का येलो अलर्ट
• 04 अगस्त: उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों (हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ एवं बोकारो) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.
• 05 अगस्त: उत्तर-पूर्वी, उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी भागों (पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां) में भारी वर्षा की संभावना है.
• 06 अगस्त: उत्तर-पश्चिमी तथा मध्य भागों (हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला एवं खूंटी) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.
• 07 और 08 अगस्त: उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी (सिमडेगा एवं पश्चिमी सिंहभूम) तथा मध्य भागों में भारी बारिश का अनुमान है.

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों का मौसम

• 04 अगस्त: सामान्यतः बादल छाए रहेंगे. दिन में दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
• 05 अगस्त: बादल छाए रहने के साथ दो या अधिक बार बारिश के आसार हैं. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
• 06 और 07 अगस्त: आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है.
• 08 से 10 अगस्त: राजधानी में लगातार बादलों की आवाजाही बनी रहेगी तथा एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की जाएगी.अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: पलामू: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर JMM ने दी श्रद्धांजलि, स्थानीय कलाकारों के गीतों से जीवंत हुआ संघर्षों का इतिहास

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *