Click Here
Click Here
Click Here

शुभेंदु अधिकारी ने ली सीएम पद की शपथ

News Wave Desk : पश्चिम बंगाल में नयी सरकार ने शनिवार को शपथ लिया. जहां बीजेपी से सीएम पद के लिये शुभेंदू...

News Wave Desk : पश्चिम बंगाल में नयी सरकार ने शनिवार को शपथ लिया. जहां बीजेपी से सीएम पद के लिये शुभेंदू अधिकारी ने शपथ ली. इसके साथ अन्य 5 मंत्रियों ने भी शपथ ली.  कार्यक्रम का आयोजन ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया. इसके साथ ही दिलीप घोष, रानीबांध सीट से विधायक क्षुदीराम टुडू, अनिममात्रा पॉल आसनसोल दक्षिण के विधायक, बनगांव उत्तर विधायक अशोक कीर्तनिया, माथाभंगा विधायक निसिथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली.

शपथ ग्रहण समारोह की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी शासित राज्यों के कई दिग्गज मुख्यमंत्री मौजूद रहे. समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया जब पीएम मोदी ने बंगाल बीजेपी के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को गले लगाया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस कदम ने साफ कर दिया कि बीजेपी के लिए यह जीत केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के संघर्ष का सम्मान है.

207 सीटों पर जीत हासिल की

शुभेंदु अधिकारी की यह जीत ऐतिहासिक है क्योंकि उन्होंने सीधे मुकाबले में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को भवानीपुर में धूल चटाई. गौरतलब है कि बीजेपी ने बंगाल चुनाव में 207 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत पाया है, जबकि टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमट गई. 8 मई को अमित शाह द्वारा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शुभेंदु ने राज्यपाल आर.एन. रवि के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था.

टैगोर को नमन और विकास का संकल्प

शपथ लेने से पहले शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के साथ मंच पर विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की, जो बंगाल की अस्मिता और संस्कृति को साथ लेकर चलने का एक बड़ा संदेश था. प्रोटोकॉल के तहत ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन पूरी महफिल बीजेपी के श्प्रचंड विजय उत्सवश् के रंग में डूबी नजर आई. आज से बंगाल की कमान आधिकारिक तौर पर शुभेंदु के हाथों में है, जिनसे जनता को श्सोनार बांग्लाश् के सपने को सच करने की भारी उम्मीदें हैं.

 

ALSO READ : मरांग गोमके छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू, 50 छात्रों को मिलेगा स्कॉलरशिप

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *