Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा में SIR 2026 अभियान की शुरुआत, DC ने किया बूथ का निरीक्षण

Jamtara: जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 अभियान की शुरुआत मंगलवार से हो गई. इस अवसर पर जिला...

Jamtara SIR 2026
DC ने लिया बीएलओ की तैयारियों का जायजा

Jamtara: जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 अभियान की शुरुआत मंगलवार से हो गई. इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने जामताड़ा स्थित जेबीसी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या-243 का निरीक्षण कर बीएलओ की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने बीएलओ, बीएलए-2 एवं उपस्थित मतदाताओं के साथ बैठक कर अभियान की प्रक्रिया, उद्देश्य और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी.

बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र करेंगे वितरित

उपायुक्त ने कहा कि शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटेगा तथा सभी पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 29 जुलाई तक जिले के बीएलओ घर-घर जाकर दो प्रतियों में आंशिक रूप से भरे गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) वितरित करेंगे. मतदाताओं को एक प्रति आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेजों के साथ भरकर संबंधित बीएलओ को वापस करनी होगी. अभियान के दौरान नए मतदाताओं का पंजीकरण, नाम एवं अन्य विवरणों में संशोधन तथा आवश्यक सत्यापन का कार्य भी किया जाएगा.

बीएलओ को पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता से पूरा करने के निर्देश

उपायुक्त ने सभी बीएलओ को पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए. साथ ही मतदाताओं से निर्धारित समय के भीतर गणना प्रपत्र भरकर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करने की अपील की. जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर जिला स्तर के वरीय एवं प्रखंडवार नोडल अधिकारियों ने भी विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर SIR अभियान के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की. इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी, अंचल अधिकारी अविश्वर मुर्मू, नगर पंचायत जामताड़ा के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत, बीएलओ, बीएलए-2 तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा: तांबरम एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच की अस्थायी व्यवस्था

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *