रांची में SIR-2026 का काम अंतिम चरण में, 99.95% मतदाताओं तक पहुंचा गणना फॉर्म

Ranchi: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान में रांची जिला तेजी से लक्ष्य की ओर...

SIR-2026 work in Ranchi enters final stages, counting forms reach 99.95% voters

Ranchi: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान में रांची जिला तेजी से लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है. जिले में अब तक 99.95 प्रतिशत मतदाताओं के बीच एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण किया जा चुका है. वहीं 86.69 प्रतिशत फॉर्म का डिजिटाइजेशन और 80.21 प्रतिशत फॉर्म का बीएलओ द्वारा सत्यापन पूरा हो गया है. जिला प्रशासन के अनुसार, रांची जिले में कुल 26,74,681 मतदाता हैं. इनमें से 26,73,250 मतदाताओं को फॉर्म मिल चुका है. अब तक 23,18,639 फॉर्म ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि 18,59,840 फॉर्म का सत्यापन भी पूरा हो चुका है. इसके अलावा 32,097 लोगों ने अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा किया है.

यह भी पढ़ें: टी-20 सीरीज में जीत: भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे मैच में 90 रनों से दी करारी मात, ईशान किशन बने ‘मैन ऑफ द मैच’

डिजिटाइजेशन कार्य में आई तेजी

विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो सिल्ली में 90.66 प्रतिशत, रांची में 92.49 प्रतिशत और मांडर में 89.46 प्रतिशत फॉर्म का डिजिटाइजेशन हो चुका है. वहीं तमाड़ और मांडर में 90 प्रतिशत से अधिक फॉर्म का सत्यापन भी पूरा कर लिया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जिन मतदाताओं ने अभी तक फॉर्म जमा नहीं किया है, उनसे जल्द फॉर्म भरकर अपने बीएलओ को देने या ऑनलाइन जमा करने की अपील की है. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को बचे हुए वितरण, डिजिटाइजेशन और सत्यापन का काम तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *