पलामू: तड़पती रही महिला शिक्षिका, विभाग ने नहीं दी छुट्टी, महिला के पेट में नवजात की मौत

शिक्षिका का प्रसव के दौरान पेट में नवजात की मौत, DEO पर पैसा मांगने का लगाया आरोप Palamu: शहर के साहित्य समाज...

शिक्षिका का प्रसव के दौरान पेट में नवजात की मौत
शिक्षिका का प्रसव के दौरान पेट में नवजात की मौत

शिक्षिका का प्रसव के दौरान पेट में नवजात की मौत, DEO पर पैसा मांगने का लगाया आरोप

Palamu: शहर के साहित्य समाज चौक के सोना नर्सिंग होम में शिक्षिका भारती पांडेय को प्रसव के दौरान पेट में नवजात की मौत हो गयी. चिकित्सकों ने उक्त महिला शिक्षिका को इमरजेंसी में किसी तरह से बचाया गया. इस घटना के बाद महिला शिक्षिका के पति मुकेश कुमार तिवारी काफी आक्रोश में है.

जानकारी के अनुसार महिला शिक्षिका भारती पांडेय पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के सिलदिलीया प्लस टू हाई स्कूल में विद्यालय में पदस्थापित थी. चैनपुर के कस्तूरबा विद्यालय में प्रतिनियुक्ति की गयी थी. आरोप है कि डिलीवरी के लिए DEO से छुट्टी के लिए आवेदन दिया गया था. इसके लिए 50 हजार रूपया की मांग की जा रही थी. पिछले 10 दिनों से कार्यालय के चक्कर लगाया जा रहा था, लेकिन छुट्टी का आवेदन स्वीकृत नहीं किया गया.

छुट्टी स्वीकृत नहीं होने का लगाया आरोप

महिला शिक्षिका के पति मुकेश कुमार तिवारी ने बताया कि पत्नी के साथ कई बार DEO से मिले, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. कार्यालय के लिपिक अरुण गिरी और ईश्वरी दयाल राम के द्वारा हमेशा कहा गया कि बिना पैसा दिए हुए छुट्टी स्वीकृत नहीं किया जा सकता है. मुकेश तिवारी ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी मानवता को भी शर्मसार कर दिया. पैसे के भूख के कारण नवजात की मौत हो गयी. उन्होंने आरोप लगाया कि काफी गिड़गिड़ाने के बाद भी छुट्टी स्वीकृत नहीं की गई.

कई शिक्षक नेताओं ने भी इस मामले की जानकारी DEO को दी थी. इस मामले में पांच दिन पूर्व पलामू DC से भी मिलकर जानकारी दी गयी थी. इस मामले में DC ने DEO को निर्देश दिया था. इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुयी. महिला शिक्षिका की स्थिति नाजुक बनी हुई है. इस घटना के बाद से डीइओ के प्रति काफी आक्रोश है. बताया जाता है की घटना की जानकारी होने के बाद छुट्टी स्वीकृत कर व्हाट्सएप पर भेजा गया है.

DEO ने आरोपों से किया इनकार

मुकेश तिवारी ने बताया कि पलामू DEO संदीप कुमार, लिपिक अरुण गिरी व ईश्वर दयाल राम के खिलाफ शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. महिला शिक्षिका के पति मुकेश तिवारी हजारीबाग में जिला पुलिस बल में तैनात है. DEO ने पैसा मांगने का आरोप को गलत बताया है और कहा कि महिला शिक्षिका भारती पांडेय को हम नहीं जानते हैं. इस मामले में मुझे कोई जानकारी नहीं थी. शाम को आवेदन स्वीकृत कर दिया गया है.

ALSO READ: JPSC घोटाला: अब ED की एंट्री की मांग, पूर्व विधायक सीता सोरेन ने लिखा पत्र, बोलीं- PMLA के तहत केस दर्ज कर बेनामी संपत्तियों को फ्रीज किया जाए

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *