26 जुलाई से 16 अगस्त तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में चलेगा 135वां संस्करण
शहरवासियों से मोराबादी क्षेत्र में चार पहिया वाहन न ले जाने की अपील
Ranchi: रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रविवार (26 जुलाई) से ऐतिहासिक 'डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट' के 135वें संस्करण का आयोजन शुरू हो रहा है, जो 16 अगस्त 2026 तक चलेगा. टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (यातायात) रांची ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और जाम की समस्या से निपटने के लिए रूट डायवर्जन, पार्किंग और मार्ग परामर्श जारी किया है.
यातायात पुलिस ने शहर के नागरिकों से विशेष अपील की है कि वे आयोजन अवधि के दौरान मोराबादी स्टेडियम के आसपास के मार्गों पर अति-आवश्यक स्थिति को छोड़कर चार पहिया (फोर व्हीलर) वाहनों का उपयोग करने से बचें, ताकि यातायात व्यवस्था में कोई बाधा न उत्पन्न हो.
जानिए किस रूट के वाहनों की कहां होगी पार्किंग:
1. यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान, मोराबादी (पार्किंग स्थल)
इन क्षेत्रों के वाहन: खूंटी, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़ जिला एवं रातू, कांके, पिठोरिया इत्यादि जगहों से आने वाले वाहन.
निर्धारित रूट: कांके रिंग रोड -> चांदनी चौक -> राम मंदिर होते हुए रांची यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान मोराबादी में वाहन पार्क करेंगे.
2. टीआरआई मैदान / मंदिर मैदान (पार्किंग स्थल)
इन क्षेत्रों के वाहन: टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़, रिम्स, बरियातू, करमटोली, बोड़या रोड एवं जेल चौक की तरफ से आने वाले वाहन इस मैदान में पार्क होंगे.
3. आर्मी मैदान (पार्किंग स्थल)
इन क्षेत्रों के वाहन: शहर के आंतरिक इलाकों जैसे धुर्वा, हिनू, डोरंडा, मेन रोड, रेडियम चौक, लालपुर, कांटाटोली, हरमू और अरगोड़ा की तरफ से आने वाले वाहन आर्मी मैदान में पार्क किए जाएंगे.
4. मोराबादी परेड मैदान (पार्किंग स्थल)
आरक्षित श्रेणी: इस मैदान का उपयोग केवल वीआईपी, पासयुक्त वाहनों और मीडिया पासयुक्त वाहनों की पार्किंग के लिए किया जाएगा.
ALSO READ: रांची-गुमला मार्ग पर सफर होगा महंगा: रविवार से पतराचोली टोल प्लाजा चालू, हर यात्रा पर ढीली होगी जेब
