आपसी विवाद में महिला की पीटकर हत्या मामले में छह आरोपी भेजे गए जेल

Bokaro : ​बेरमो थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांच नंबर धौड़ा में आपसी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक महिला की...

Bokaro : ​बेरमो थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांच नंबर धौड़ा में आपसी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी. मृतका की पहचान पांच नंबर धौड़ा निवासी महेश भुइयां की पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के सभी छह नामजद प्राथमिक अभियुक्तों को चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी देते हुए बेरमो एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में रविवार को जेल भेज दिया गया.​ मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बीते 29 मई की रात करीब नौ बजे की है. पांच नंबर धौड़ा की रहने वाली पीड़िता अनीता देवी का उनके पड़ोस में रहने वाले बबलू कुमार, सुरेन्द्र भुइयां, विरेन्द्र कुमार भारती, राहुल दिगार, धीरेन भुइयां और राजेश कुमार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था.
मार पीट के दौरान हुई मौत

पति के लिखित आवेदन पर हुई कारवाई

देखते ही देखते यह आपसी विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और पड़ोसियों ने एकजुट होकर अनीता देवी पर हमला कर दिया. इस मारपीट के क्रम में अनीता देवी गंभीर रूप से जख्मी होकर वहीं गिर गईं. घटना के तुरंत बाद उनके परिजनों द्वारा उन्हें आनन फानन में ढोरी स्थित रीजनल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गहन जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया. ​घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई. मृतका के पति महेश भुइयां के लिखित आवेदन के आधार पर बेरमो थाना में शिकायत की.

विशेष पुलिस टीम ने की छापेमारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था. इस गठित पुलिस टीम ने विभिन्न संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए सभी छह प्राथमिक अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी स्थानीय धौड़ा क्षेत्र के ही रहने वाले हैं. पुलिस प्रशासन के अनुसार, इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने के साथ ही मामले में संलिप्त अन्य अज्ञात या शेष अभियुक्तों के विरुद्ध भी गहन अनुसंधान और छापेमारी की जा रही है.

 

ALSO READ : मौत का मैग्नेटिक ट्रैप बना झारखंड: लोहा उगलने वाली धरती अब आसमान से खींच रही मौत, पिछले 24 घंटे में ठनका ने ले ली पांच की जान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *