रांची : रविवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया. इस जेल अदालत में कुल 16 मामलों को न्यायालय के समक्ष रखा गया, जिसमें सुनवाई हुई और 6 बंदियों को जेल अदालत का लाभ देते हुए रिहा किया गया. जेल अदालत के दौरान कैदियों के लिए बन रहे शाम के खाना का निरीक्षण भी उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों ने किया.

खाने की गुणवत्ता की जांच न्यायिक पदाधिकारियों ने बनाये गये खाना को खाकर किया. जेल अदालत के दौरान कैदियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल जांच शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें बंदियों ने अपना स्वास्थ का जांच भी कराया.
जेल अदालत के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. रांची सिविल कोर्ट के CJM (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) एस .बी. शर्मा और डालसा के सचिव राकेश रौशन के द्वारा बंदियों के समस्याओं को सुना गया एवं उसका निवारण भी किया गया.

