Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला में LPG की कीमतों में उछाल, लकड़ी की माँग में तेजी

सरायकेला: 15 मार्च 2026 तक देशभर में घरेलू एलपीजी (14.2 किलो) सिलेंडर की कीमत ₹913 पर स्थिर है, जो पिछले महीने के...

सरायकेला: 15 मार्च 2026 तक देशभर में घरेलू एलपीजी (14.2 किलो) सिलेंडर की कीमत ₹913 पर स्थिर है, जो पिछले महीने के करीब ₹853 से ₹60 अधिक है. अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के दौरान रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिसे इस वर्ष की सबसे बड़ी वृद्धि माना जा रहा है. इससे आम परिवारों के मासिक बजट पर सीधा असर पड़ा है.

सरायकेला-खरसावां जिले में गैस की कमी और बढ़ती कीमतों के चलते सूखी लकड़ी की मांग तेजी से बढ़ी है. पहले गरीब आदिवासी महिलाएं और पुरुष सिर पर लकड़ी का बोझा लेकर पैदल बाजार और होटलों तक पहुंचते थे, लेकिन उनकी उपज को ज्यादा तवज्जो नहीं मिलती थी. अब स्थिति बदल गई है और दुकानदार पहले से ऑर्डर देकर तय मात्रा में लकड़ी मंगवा रहे हैं.

चाय की दुकानों पर सुबह के समय मांग बनी रहती है, लेकिन गैस की किल्लत के कारण कुछ ही दुकानें नियमित रूप से चाय बेच पा रही हैं. ग्रामीणों का कहना है कि ऊर्जा खर्च बढ़ने से उनके दैनिक जीवन पर सीधा असर पड़ा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *