Click Here
Click Here
Click Here

जेल अदालत में 6 कैदी रिहा, न्यायिक पदाधिकारियों ने खाया कैदियों के लिए बना खाना 

रांची : रविवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया. इस जेल अदालत में कुल 16 मामलों...

रांची : रविवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया. इस जेल अदालत में कुल 16 मामलों को न्यायालय के समक्ष रखा गया, जिसमें सुनवाई हुई और 6 बंदियों को जेल अदालत का लाभ देते हुए रिहा किया गया. जेल अदालत के दौरान कैदियों के लिए बन रहे शाम के खाना का निरीक्षण भी उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों ने किया.

Also Read: चुनावी महासंग्राम 2026: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में बजा बिगुल, 4 मई को तय होगा सत्ता का भविष्य

खाने की गुणवत्ता की जांच न्यायिक पदाधिकारियों ने बनाये गये खाना को खाकर किया. जेल अदालत के दौरान कैदियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल जांच शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें बंदियों ने अपना स्वास्थ का जांच भी कराया.

जेल अदालत के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. रांची सिविल कोर्ट के CJM (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) एस .बी. शर्मा और डालसा के सचिव राकेश रौशन के द्वारा बंदियों के समस्याओं को सुना गया एवं उसका निवारण भी किया गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *