पर्यावरण प्रदूषण के खिलाफ नुक्कड़ नाटक कर चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान

Bokaro: झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद के निर्देशानुसार सिद्धा एवं सहयोगिनी संस्था की ओर से रविवार को बोकारो जिले के कसमार प्रखंड...

street drama
नुक्कड़ नाटक

Bokaro: झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद के निर्देशानुसार सिद्धा एवं सहयोगिनी संस्था की ओर से रविवार को बोकारो जिले के कसमार प्रखंड क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन से बचाव, पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम को लेकर विशेष जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. इस दौरान खैराचातर पंचायत में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया विजय कुमार जायसवाल ने कहा कि कूड़ा-कचरा का सही निपटान करना हर एक नागरिक का दायित्व है. साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रदूषण का नियंत्रण सभी के सहयोग से ही संभव है.

पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर की गई बैठक

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदूषण से होने वाले नुकसान तथा इसकी रोकथाम को लेकर ग्रामीणों को जानकारी दी गई. इस दौरान पंचायत भवन में स्थानीय समिति द्वारा वन एवं पर्यावरण की सुरक्षा से संबंधित एक विषय से बैठक का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने बताया कि सरकार द्वारा पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन की रोकथाम को लेकर के विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित है.

हर एक नागरिक को पर्यावरण रक्षा के लिए संकल्प लेने की जरूरत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख विजय किशोर गौतम ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षों को लगाने से हमारा वातावरण शुद्ध होता है. हर एक नागरिक को पर्यावरण रक्षा के लिए संकल्प लेने की जरूरत है. क्विज प्रतियोगिता में प्रथम नीतू मुर्मू, द्वितीय तथा तृतीय स्थान में प्राप्त किया. क्विज प्रतियोगिता का संचालन कुमारी किरण ने किया. सफल किशोरी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर मंजू देवी, कुमार गौरव, पायल कुमारी, विनोद कुमार, मंटू करमाली, प्रभाष कुमार, सुनील कालिंदी, अशोक कालिंदी रवि कुमार राय, निशार अहमद व अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: तमाड़ में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आया टेम्पो, 7 लोग घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *