सफलता : एशिया ट्रैक चैंपियनशिप में दिखेगा झारखंड का जलवा, 3 खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन

Ranchi: झारखंड के तीन प्रतिभाशाली साइकिल खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है, जो फिलीपींस में होने वाली एशियाई ट्रैक साइकिलिंग...

Ranchi: झारखंड के तीन प्रतिभाशाली साइकिल खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है, जो फिलीपींस में होने वाली एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 26 मार्च से 31 मार्च 2026 तक फिलीपींस में आयोजित होगी, जहां एशिया के कई देशों के टॉप खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

झारखंड से चयनित खिलाड़ी

सरिता कुमारी
निकिता सोरेंन
विकास उरांव

ये तीनों खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित कर चुके हैं. अब इनसे एशिया स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है.

कड़ी मेहनत का मिला फल

इन खिलाड़ियों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है. इनका चयन झारखंड के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और यह राज्य के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *