पलामू: बकाया टैक्स पर सख्ती, एक हफ्ते की मोहलत, नहीं जमा करने पर बैंक खाते तक होंगे फ्रीज

पलामू: जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत में बकाया होल्डिंग टैक्स को लेकर प्रशासन सख्त रुख में नजर आ रहा है. कार्यपालक पदाधिकारी...

पलामू: जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत में बकाया होल्डिंग टैक्स को लेकर प्रशासन सख्त रुख में नजर आ रहा है. कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी बकायेदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे एक सप्ताह के भीतर अपना लंबित टैक्स हर हाल में जमा कर दें.

सख्त कार्रवाई की चेतावनी

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर टैक्स जमा नहीं करने वाले होल्डिंग धारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसमें बैंक खातों को फ्रीज़ करने जैसे कठोर कदम भी शामिल हो सकते हैं.

राजस्व पर असर

कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन ने बताया कि नगर पंचायत की आय का मुख्य स्रोत होल्डिंग टैक्स है. इसी राजस्व से शहर में साफ-सफाई . सड़क . नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का संचालन किया जाता है.

Also Read: चतरा: अफीम के साम्राज्य पर करारा प्रहार, 2700 एकड़ में अवैध खेती ध्वस्त, तस्करी नेटवर्क पर भी पुलिस का शिकंजा

लोगों से अपील

प्रशासन ने सभी होल्डिंग धारकों से समय पर टैक्स जमा करने की अपील की है, ताकि शहर की बुनियादी सेवाएं प्रभावित न हों और विकास कार्य सुचारु रूप से चलते रहें.

अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान नगर प्रबंधक हिमानी बाड़ा . एसएसपीएल की टीम और राजस्व निरीक्षक भी मौजूद रहे. प्रशासन ने संकेत दिया है कि अभियान को आगे और तेज किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बकाया टैक्स की वसूली सुनिश्चित हो सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *