Giridih: शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर महापौर प्रमिला मेहरा और उपमहापौर सुमित कुमार ने बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन का दौरा कर साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नगर निगम के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विभिन्न स्थानों का बारीकी से जायजा लिया.
शहर को साफ,स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें-महापौर
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को नियमित सफाई, समय पर कचरा उठाव और स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. महापौर ने स्पष्ट कहा कि शहर को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना केवल नगर निगम ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है.इस मौके पर उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक समेत अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे.
इसें भी पढ़े: JSSC-CGL पेपर लीक के मास्टरमाइंड शशीभूषण दीक्षित की बेल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
