Click Here
Click Here
Click Here

कुख्यात शराब माफिया नरेश सिंघानिया रांची में गिरफ्तार

Ranchi: कुख्यात शराब माफिया नरेश सिंघानिया रांची में गिरफ्तार हुआ है. मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए नरेश...

Ranchi: कुख्यात शराब माफिया नरेश सिंघानिया रांची में गिरफ्तार हुआ है. मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए नरेश को नामकुम से गिरफ्तार किया है. साथ ही उसके निशानदेही पर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है.

Also Read: JSSC-CGL पेपर लीक के मास्टरमाइंड शशीभूषण दीक्षित की बेल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

जहरीली शराब पीने से कई लोगों की हुई थी मौत

नरेश का अवैध शराब का कारोबार करने का पुराना इतिहास रहा है. साल 2017 में रांची में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई थी. शराब पीने से जैप (झारखंड आ‌र्म्ड पुलिस) के भी दो जवान सहित दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

इस मामले में फरार चल रहे नरेश को साल 2021 में गिरफ्तार किया गया था. लेकिन जेल से आने के बाद वह फिर से अवैध शराब का कारोबार करने लगा था.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *