JSSC-CGL पेपर लीक के मास्टरमाइंड शशीभूषण दीक्षित की बेल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

RANCHI: पिछले वर्ष हुई JSSC-CGL परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड शशीभूषण दीक्षित ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत की गुहार...

RANCHI: पिछले वर्ष हुई JSSC-CGL परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड शशीभूषण दीक्षित ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत की गुहार लगाई है. उनकी जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच में सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने CID को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.CID की ओर से इस मामले में चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल किया जाएगा. मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई है.इससे पहले शशीभूषण दीक्षित को जमानत देने से झारखंड हाईकोर्ट ने जनवरी महीने में इनकार कर दिया था. उनकी जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में सुनवाई हुई थी.

गोरखपुर से गिरफ्तारी, डिजिटल साक्ष्यों के साथ नेटवर्क का हुआ खुलासा

पेपर लीक गिरोह के सरगना संदीप त्रिपाठी उर्फ शशीभूषण दीक्षित को सीआईडी ने पिछले वर्ष 28 मार्च को गिरफ्तार किया था. उसकी गिरफ्तारी गोरखपुर से हुई थी. उसके पास से JSSC-CGL के कुछ परीक्षार्थियों के नामों की सूची, पैसे के लेन-देन से जुड़े डिजिटल साक्ष्य और गिरोह के अन्य सदस्यों से संपर्क के प्रमाण बरामद किए गए थे.

इसें भी पढ़े: झारखंड में बढ़ता अपराध,सरकार पर घिरा सवाल-आदित्य साहू का तीखा हमला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *