Click Here
Click Here
Click Here

रामगढ़ में जमीनी विवाद में सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ramgarh: पुराने जमीनी विवाद को लेकर गिरिडीह जिला में कार्यरत सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी....

ramghargh pplice

Ramgarh: पुराने जमीनी विवाद को लेकर गिरिडीह जिला में कार्यरत सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल महिला और पुरुषों समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनमें संतोष कुमार साव उर्फ पम्पम, रामू साव उर्फ ज्ञानी, शकुन्तला देवी, रूबी कुमारी, विनय कुमार, पूजा कुमारी और लक्ष्मी देवी उर्फ डोली कुमारी शामिल है.

क्या है पूरा मामला?

बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एसपी ने बताया कि घटना 30 जून को सुबह करीब 08:40 बजे की है. मांडू थाना क्षेत्र के ग्राम-बलसगरा में पूर्व के 11 डिसमिल जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के कुछ लोगों द्वारा बालेश्वर पटेल (पिता- ननकु महतो, निवासी- रबोध, थाना- मांडू, जिला- रामगढ़) के साथ जमकर मारपीट की गई. बालेश्वर पटेल वर्तमान में गिरिडीह जिले में सब-रजिस्ट्रार के पद पर रजिस्ट्री कार्यालय में पदस्थापित थे.

अस्पताल में तोड़ा दम, FSL की टीम ने जुटाए सबूत

घटना की सूचना मिलते ही मांडू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर रूप से घायल बालेश्वर पटेल को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत ‘होप हॉस्पीटल, रामगढ़’ पहुंचाया, हालांकि, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पत्नी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मांडू थाना में कांड सं0-151/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल रांची की टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जमा किया गया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी रामगढ़ के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व में अभियुक्तों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने मानवीय सूचना, स्थानीय लोगों से पूछताछ और घटना से संबंधित वीडियो फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक कुल सात अभियुक्तों को धर-दबोचा है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

AlsoRead:2013 के दोहरे हत्याकांड में पूर्व विधायक पोलूस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप बरी, झारखंड HC ने उम्रकैद की सजा की रद्द

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *