कोडरमा घाटी में टैंकर-हाईवा की टक्कर, चालक केबिन में फंसा, गंभीर रूप से घायल

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची – पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी स्थित सतपुलिया के समीप रविवार की सुबह...

घाटी में टैंकर-हाईवा की टक्कर, चालक केबिन में फंसा, गंभीर रूप से घायल

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची – पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी स्थित सतपुलिया के समीप रविवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना हो गई. जिसमें टैंकर और हाईवा के बीच हुई टक्कर में टैंकर चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया. घायल चालक की पहचान बिहार के छपरा जिले के रहने वाले 40 वर्षीय धर्मेंद्र यादव पिता जय प्रकाश यादव के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र यादव बोकारो से उक्त टैंकर में कच्चा तेल लोड कर कोडरमा घाटी के रास्ते नेपाल जा रहा था. इसी दौरान कोडरमा घाटी के सतपुलिया के समीप एक खाली हाईवा उनके तेल टैंकर से ओवरटेक कर बिल्कुल सामने आ गई और अचानक से धीरे हो गई. सतपुलिया के समीप ढलान होने के कारण धर्मेंद्र द्वारा टैंकर का ब्रेक लगाने के बावजूद टैंकर पीछे से हाईवा में जा टकराई, जिसके कारण टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और धर्मेंद्र यादव टैंकर के केबिन में ही फंस गए.

कड़ी मसक्कत के बाद चालक को केबिन से निकाला गया बाहर 

इधर घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस तथा सड़क सुरक्षा के कर्मी सागर कुमार गिरी मौके पर पहुंचे और आपसी सहयोग से कड़ी मसक्कत के बाद धर्मेंद्र यादव को केबिन से बाहर निकाला गया. इसके पश्चात सागर कुमार गिरी द्वारा चालक धर्मेंद्र यादव को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. बताते चले कि कोडरमा घाटी में आए दिन ऐसी सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं. जिला प्रशासन को घाटी क्षेत्र में ऐसी दुर्घटना वाले जगह को चिन्हित कर वहां ट्रैफिक नियमों के निशान बोर्ड लगाने की आवश्यकता है. इधर घटना के पश्चात घाटी में जाम लग गई और कई वाहन इस जाम में फंसे रहे. वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्रेन के माध्यम से तेल टैंकर को सड़क के किनारे किया और परिचालन को पूर्ण रूप से बहाल किया गया.

ALSO READ : झारखंड हाईकोर्ट में लगे कार – पोर्ट की बढ़ेगी क्षमता, 3.2 मेगावाट होगा बिजली उत्पादन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *