आदिवासी युवाओं को तकनीक और रोजगार से जोड़ेगा ‘आदिनिवास’ ऐप, 25 मई को सीएम हेमंत सोरेन करेंगे लॉन्च

Ranchi: अपनी अनूठी संस्कृति, भाषा और जल-जंगल-जमीन की पहचान को अक्षुण्ण रखते हुए देश का आदिवासी समाज अब डिजिटल युग में कदम...

Ranchi: अपनी अनूठी संस्कृति, भाषा और जल-जंगल-जमीन की पहचान को अक्षुण्ण रखते हुए देश का आदिवासी समाज अब डिजिटल युग में कदम रखने जा रहा है. आगामी 25 मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ‘आदिनिवास’ मोबाइल ऐप का लोकार्पण करेंगे, जो आदिवासी युवाओं के शैक्षणिक, व्यावसायिक और सामाजिक विकास का नया माध्यम बनेगा. शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए आयोजकों ने इसे आदिवासी समुदाय के समग्र विकास के लिए एक मील का पत्थर बताया.

ऐप की मुख्य विशेषताएं

विशेषज्ञों का मार्गदर्शन: ऐप पर विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 80 अनुभवी मार्गदर्शक और विशेषज्ञ युवाओं को करियर व शिक्षा के लिए गाइड करेंगे.

बिजनेस नेटवर्किंग: आदिवासी उद्यमियों और व्यापारियों को बाजार की कमी दूर करने के लिए मजबूत नेटवर्किंग और मार्केट लिंकेज का अवसर मिलेगा.

मैट्रीमोनियल और सामाजिक जुड़ाव: इसके जरिए देश के विभिन्न राज्यों में रह रहे आदिवासी परिवारों के बीच संवाद बढ़ेगा और युवाओं को वैवाहिक संबंधों के लिए भी मंच मिलेगा.

ALSO READ: 11 आवेदकों को अनुकंपा पर नियुक्ति हेतु समिति ने की अनुशंसा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *