सीएम ने अपनी घर्मपत्नी को जन्मदिन की दी बधाई, कहा मेरी सबसे बड़ी ताकत

रांचीः सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन को जन्मदिन की बधाई बेहद खास अंदाज में दी है. मुख्यमंत्री...

रांचीः सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन को जन्मदिन की बधाई बेहद खास अंदाज में दी है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें अपनी “जीवन संगिनी और सबसे बड़ी ताकत” बताया. सीएम ने लिखा कि संघर्ष के दिनों से लेकर आज तक कल्पना सोरेन ने हर कदम पर उनका अडिग साथ निभाया है. उन्होंने हर चुनौती का डटकर सामना किया और जरूरत पड़ने पर परिवार के साथ-साथ जनता की सेवा में भी निरंतर योगदान दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका साथ उन्हें हौसला देता है और उनका विश्वास आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. पोस्ट के अंत में उन्होंने मरांग बुरु से प्रार्थना करते हुए कल्पना सोरेन के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की. मुख्यमंत्री की इस भावुक पोस्ट को सोशल मीडिया पर व्यापक प्रतिक्रिया मिल रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *