Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: सुपारी किलर गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार, मुखबिरी के शक में की थी फुरकान की हत्या

जामताड़ा: पुलिस ने एक ऐसे खूंखार गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो न केवल लूट, डकैती और अपहरण जैसी वारदातों को अंजाम...

जामताड़ा: पुलिस ने एक ऐसे खूंखार गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो न केवल लूट, डकैती और अपहरण जैसी वारदातों को अंजाम देता था, बल्कि सुपारी लेकर हत्या करने (कॉन्ट्रैक्ट किलिंग) का पेशा भी चला रहा था। पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी में इस गिरोह के सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस पूरी कार्रवाई की मुख्य कड़ी फुरकान अंसारी नामक व्यक्ति की हत्या थी. जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि गिरोह के सदस्यों को शक था कि फुरकान अंसारी पुलिस के लिए मुखबिरी कर रहा है और उनकी गुप्त गतिविधियों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचा रहा है. इसी प्रतिशोध और संदेह में अपराधियों ने फुरकान की बेरहमी से हत्या कर दी थी. वारदात के बाद से ही ये सभी अपराधी फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें जुटी हुई थीं. पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इस गिरोह के तार केवल झारखंड तक ही सीमित नहीं थे. हाल ही में उड़ीसा में हुई एक बड़ी लूट की घटना में भी इसी गिरोह की संलिप्तता पाई गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *