News Desk : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि और मंगल दोनों ही बेहद प्रभावशाली और महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं. इनकी चाल में बदलाव का सीधा असर लोगों के जीवन पर पड़ता है. इस समय शनि मीन राशि में स्थित हैं और 2 अप्रैल 2026 को मंगल भी मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. ऐसे में दोनों ग्रह एक ही राशि में आ जाएंगे, जिसे ज्योतिष में युति कहा जाता है. लगभग 18 महीने बाद मंगल का मीन में प्रवेश हो रहा है, इसलिए इस बार इस युति का प्रभाव और भी ज्यादा मजबूत माना जा रहा है. ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, शनि और मंगल की युति को बहुत अनुकूल नहीं माना जाता है. इसका असर कई लोगों के जीवन में तनाव, मानसिक दबाव और अचानक आने वाली परेशानियों के रूप में दिख सकता है. खासकर कुछ राशियों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, जहां हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत होगी.

मेष राशि:
मेष राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा कठिन साबित हो सकता है. कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं, इसलिए धैर्य से काम लें और नए काम शुरू करने से फिलहाल बचें.
कन्या राशि:
कन्या राशि के लोगों को इस दौरान हर काम बहुत सोच-समझकर करना होगा. छोटी सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान करा सकती है. नौकरी और परिवार के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो सकता है. खर्चों में बढ़ोतरी से चिंता बढ़ सकती है और वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.
मीन राशि:
मीन राशि में ही यह युति बनने जा रही है, इसलिए इसका सबसे ज्यादा असर इसी राशि पर पड़ेगा. इस दौरान मन अशांत रह सकता है और छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो सकता है. नए काम की शुरुआत से बचना बेहतर रहेगा. किसी पर भी जल्दी भरोसा करने से बचें और अपने काम में पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि छोटी गलती भी परेशानी बढ़ा सकती है.

